धमकी देने वाले से पोते ने लिया बदला

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दिल देहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर आरोपी ने अपने दादा-दादी  को धमकी  देने वाले से लिया बदला। पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद  पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि बदला लेने के लिए दादा-दादी को धमकी देने वाले को अपने साथ ले गया।

जहां पहले उसे शराब पिलाई फिर गमछे से गला दबाकर  उसकी हत्या कर दी और शव को नाले में फेंककर मौके से फरार हो गया। यह  मामला बिसंडा थाना के पाराबिहारी गांव का है।

यहा भी पढे़ं-मंदिर के पवित्र पेड़ पर मॉडल का नेकेड फोटोशूट

जहां पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपी पोते ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके पास साफी, बाइक और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया गया। बता दें कि पारा बिहारी के तिमुड़िया नाला में दो मई को एक युवक का शव मिला था।  शिनाख्त पेस्टा गांव के मोतीलाल के रूप में हुई थी।

तानिया चंचल

 

More From Author

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट AAP में हुए शामिल

कांग्रेस जिला अद्यक्ष रिशेंद्र महर के नेतृव में किया यंग इंडिया बोल सीज़न 2 को लांच