डॉलर के मुकाबले एक रुपये 10 पैसे की मजबूती के साथ खुला बाजार ।

भारतीय रुपये में आज तेज उछाल आया है।माना जा रहा है कि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कम होने के कारण डॉलर में गिरावट आई हैlऔर शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले एक रुपये 10 पैसे की मजबूती के साथ खुला। रुपये में पिछले नौ वर्षों में यह सबसे बड़ी ओपनिंग है।

बता दें कि शुरुआती सेशन में रुपया 80.6788 से 80.7525 रुपये की रेंज में कारोबार करता रहा और लगातार 81 रुपये प्रति डॉलर के नीचे बना रहा।बाजार जानकारो के मुताबिक अमेरिकी डालर ने 81.91 तक बढ़ने के बाद रुपये की बढ़त के लिए रास्ता साफ कर दिया है। डॉलर इंडेक्स के मुकाबले रुपये का निकटतम सपोर्ट लेवल 80.50 है

अमेरिका में अक्टूबर महीने के महंगाई के आंकड़े बाजार के अनुमान से कम रहे हैं, जिसके कारण ग्लोबल स्टॉक मार्केट में अच्छी मजबूती दिख रही है

More From Author

 हिमाचल मे बोले सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस देश की सीमाओं की रक्षा करने में असमर्थ है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखायी,दक्षिण भारत की पहली ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी ।