यूपी के इन आईपीएस अफसरों को केंद्र में यहां मिली तैनाती

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अफसरों ने अपनी काबिलियत के बल पर केंद्र सरकार में अपना जलवा बिखेरकर रख दिया है। 4 आईपीएस अफसरों को विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण तैनाती दी गई है। मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई आईपीएस अफसरों की तैनाती सूची में उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अफसरों का पूरा जलवा दिखाई दिया है।

केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई नियुक्ति सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अफसर सफी एहसान रिजवी एवं राजीव रंजन वर्मा को इंटेलिजेंस ब्यूरो में स्पेशल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। आईपीएस अफसर पीवी रामा शास्त्री बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ के स्पेशल डीजी बनाए गए हैं। आईपीएस अफसर दलजीत चौधरी को सीआरपीएफ स्पेशल डीजी युक्त किया गया है।

More From Author

केदारनाथ गर्भ ग्रह प्रकरण की सरकार कराए उच्चस्तरीय जांच : भुवन कापड़ी

Big News : युवक को कुत्ता बनाने वालों पर लगा NSA- घरों पर बुलडोजर की तैयारी