देहरादून : जिले के सभी सरकारी स्कूलों में आज मनाया जा रहा ‘प्रवेशोत्सव’ , स्कूल पहुंचकर सीएम धामी ने की छात्रों से मुलाकात ।

आज देहरादून के सभी जिला सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है । इस के तहत सभी स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम किये जाएंगे ।प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे ,इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं शिक्षा महानिदेशक, सचिव, अपर सचिव, विधायक व अन्य मंत्रियों ने भी स्कूलों में छात्रों का स्वागत किया ।बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रेमलता बौड़ाई ने बताया कि कार्यक्रम के तहत नए छात्रों को स्कूल की सुविधाओं के साथ साथ पढ़ाई के बारे में बताया जाएगा ।और साथ ही नए छात्रों को प्रवेश लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा । तथा इस अवसर पर छात्रों को तरह-तरह के व्यंजन भी परोसे गए।

More From Author

पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के इस बयान से शिक्षा विभाग में मची खलबली

खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मामले में दिए जांच के आदेश