उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के बन्दरकोट बॉन मोटर मार्ग पर देर रात को एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि यह लोग पंजियाला गांव शादी में गए थे, जहां से वापस लौटते वक्त अनियंत्रित होकर बीटेक कॉलेज के पास  रोड़ से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें :- परिवार के साथ मसूरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

जिसमें 2 लोगों की मौत  मौके पर हो गई जबकि 2 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उन वाहन में 4 लोग सवार थे। यह लोग पंजियाला गांव शादी में गए थे जहां से वापस लोटते वक्त यह हादसा हुआ। जिसमें राजवीर बिष्ट पुत्र जयवीर बिष्ट उम्र  31 वर्ष ग्राम बोन उत्तरकाशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि  राजाराम बिष्ट पुत्र  दलवीर बिष्ट उम्र  25 वर्ष ग्राम बोन व जितेंद्र सिंह पुत्र  जयेन्द्र सिंह, उम्र  32 वर्ष, ग्राम बोन, उत्तरकाशी घायल हो गए।

 

प्रिया चाँदना

More From Author

नमाज पढ़ रहे लोगों पर चढ़ी कार

हिजाब विवाद के बाद आज तीसरे दिन भी नहीं पहुंची छात्राएं कालेज