IndiGo Flights Status: इंडिगो ने 31 अक्टूबर तक क्यों रोकीं सऊदी अरब की फ्लाइट्स? जानें सुरक्षा वजहें और लेटेस्ट अपडेट

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि इंडिगो एयरलाइंस ने सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए सऊदी अरब के लिए अपनी सेवाएं 31 अक्टूबर तक स्थगित कर दी हैं। यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी हवाई अड्डों और बुनियादी ढांचों पर हमलों के बाद यह कदम उठाया गया है। दम्माम हवाई अड्डे पर हालिया हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई थी।

 

भारतीय विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों के निलंबित रहने की अवधि बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रियाद आने-जाने वाली इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी, जबकि जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें 27 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी।’’ ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के हवाई अड्डों, ऊर्जा प्रतिष्ठानों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले तेज किये जाने के बीच उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

 

उड़ानें रद्द करने की अवधि बढ़ाने का यह फैसला बुधवार को दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले के बाद आया है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। अन्य भारतीय विमानन कंपनियों ने भी इससे पहले सऊदी अरब से आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन बढ़ाया था।

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के लिए 24 अक्टूबर तक, जबकि अकासा एयर ने 27 अक्टूबर तक उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

More From Author

Pankaj Advani World Champion: Pankaj Advani created history again! Won 29th WBL World Billiards title by defeating Rob Hall

Pankaj Advani World Champion: पंकज आडवाणी ने फिर रचा इतिहास! Rob Hall को हराकर जीता 29वां WBL विश्व बिलियर्ड्स खिताब

The Union Ministry of Home Affairs has extended the deployment of 273 CAPF companies in the national capital, Delhi, until October 31.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजधानी दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31अक्टूबर तक बढ़ा दी

LIVE देखने के लिए टैप करें