केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हुए कोरोना पॉजिटिव

देश में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं जहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं उन्होंने यह जानकारी खुद ट्वीट करके दी है केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को आइसोलेट कर दिया है जो लोग उनके संपर्क में आए हैं उन लोगों को कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है मुझे हल्के लक्षण महसूस हुए हैं मैंने सभी जरुरी दिशा निर्देशों का ख्याल रखते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया है पिछले दिनों में जो भी लोगो मेरे संपर्क में आए हैं उनसे अनुरोध कि वह भी अपना कोरोना का टेस्ट करवा लें।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी बोले, विधानसभा चुनाव के लिए हम तैयार

इससे पहले 10 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे वह भी फिलहाल अपने घर पर ही क्वारंटीन में है जिसके बाद आज दिल्ली के आर्मी अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की जिसके बाद उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

आरती राणा

More From Author

ओमिक्रॉन टेस्ट किट OmiSure आज से मिलेगा दुकानों में

कांग्रेस नेता सुमित व कैबिनेट मंत्री भगत को आयोग ने भेजा नोटिस