UCF सदन में “उत्तराखण्ड कॉपरेटिव कान्क्लेव” 2 मार्च को होगा

सहकारिता मंत्री डॉ. रावत करेंगे उद्घाटन

देहरादून : इंस्टिट्यूट ऑफ़ कोआपरेटिव मैनजमेंट (आईसीएम) के निदेशक अनिल कुमार तिवारी ने एक प्रेस नोट में बताया कि, ICMAI, नई दिल्ली, राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद्, नई दिल्ली एवम सहकारी प्रबंध संस्थान, देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 2 मार्च 2024 को “उत्तराखण्ड कॉपरेटिव कान्क्लेव” का आयोजन उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (UCF, SADAN) देहरादून के सभाकक्ष में प्रातः 10.00 बजे से किया जाएगा।

तिवारी ने बताया कि इस उत्तराखंड कॉपरेटिव कान्क्लेव का उद्घाटन प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ० धन सिंह रावत 10.30 बजे पूर्वान्हन करेंगे। उक्त अवसर पर इफकों के निदेशक उमेश त्रिपाठी भी अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

More From Author

पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए पंचायत मंत्री ने सदन में प्रस्तुत किया संकल्प पत्र

नवनिर्वाचित महानगर के 18 प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजकों का स्वागत