उत्तराखंड : इन 7 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

देहरादून : उत्तराखंड के सात पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उधमसिंह नगर. नैनीताल. पिथौरागढ़ .चंपावत तथा अल्मोड़ा जनपदों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

उधर उत्तराखंड के सात पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने के आसार है। इसके अलावा विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कें और राजमार्गाें के अवरुद्ध होने की संभावना जताई है। इसके अलावा विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कें और राजमार्गाें के अवरुद्ध होने की संभावना जताई है।

More From Author

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने तत्काल लिया खबर का संज्ञान, मण्डी पर्यवेक्षक को किया निलंबित

बड़ी ख़बर : हर माह के अंतिम गुरुवार को मुख्यमंत्री CM हेल्पलाइन की समीक्षा करेंगे