उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर दिखाएं तेवर

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की नजदीकियों के चलते एक बार फिर कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा पार्टी से नाराजगी जाहिर की है, दरअसल विधानसभा चुनाव की नजदीकियों के चलते प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा कि हरक सिंह रावत पार्टी के नेतृत्व से लैंसडॉउन विधानसभा सीट से अपनी पुत्रवधु को टिकट दिलाना चाहते है, लेकिन पार्टी की ओर से इस संबंध में सीधी बात नहीं की गई है, जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री नाराज माने जा रहे है, और इसी कारण वह बैठक में भी शामिल नहीं हुए।

यह भी पढ़े- कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य छोड़ सकती है पार्टी

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से भाजपा नेताओं ने इस संबंध में बातचीत की, जिसमें हरक सिंह रावत ने कहा कि उनको बैठक के बारे में कोई सूचना नहीं मिली, जिस कारण वह कोर ग्रुप की बैठक में शामिल नहीं हो पाए। डॉ. हरक सिंह रावत कुछ समय पहले कोटद्वार में बनने वाले मेडिकल कॉलेज को लेकर चर्चाओं में थे, और अब लैंसडॉउन विधानसभा सीट से अपनी पुत्रवधु को टिकट दिलाने के संबंध में पार्टी से नाराजगी की चर्चाओं में है।

सिमरन बिंजोला 

 

More From Author

विधानसभा चुनाव के लिए गंगोत्री में पहली बनेगा मतदान केंद्र

कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने रैलियों और रोड़ शो पर लगाई रोक