भारत मे खांसी और जुकाम की दवाई को लेकर चेतावनी, जानते है पूरी खबर।

बता दे की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की मैडन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी को उनके चार कफ़ और कोल्ड सिरप खांसी और जुकाम की दवाई को लेकर चेतावनी जारी की है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की ये चेतावनी गांबिया में 66 बच्चों की मौत को लेकर दी गई है। संगठन ने कहा, ”डब्ल्यूएचओ ने आज गांबिया में पाई गईं चार दवाइयों को लेकर एक चिकित्सा उत्पाद चेतावनी जारी की है जिसके एक्यूट किडनी इंजरी और 66 बच्चों की मौत से जुड़े होने की संभावना है।

 

”ये चार दवाएं कफ़ और कोल्ड सिरप हैं जो भारत में मैडन फार्मास्यूटिक्लस लिमिटेड बनाती है। डब्ल्यूएचओ कंपनी और भारत में नियामक प्राधिकरणों के साथ आगे जांच कर रहा है। ये दूषित उत्पाद अभी तक गांबिया में ही पाए गए हैं लेकिन ये अन्य देशों में भी वितरित की गई होंगी. डब्ल्यूएचओ मरीजों को नुक़सान पहुंचने से रोकने के लिए सभी देशों को इन उत्पादों की जांच करने और उन्हें हटाने की सलाह देता है.”

 

 

 

More From Author

यातायात पुलिस और न्यायालय की आईडी हैक ।

बर्फीले तूफान के बाद से लापता है नैनीताल का युवा शुभम सांगुड़ी ।