उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज , बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। इस समय गर्मी अपने प्रचंड जोरों पर है लेकिन इन सबके बीच मौसम विभाग ने 10 से 14 अप्रैल के बीच में मौसम बदलने का अंदेशा जताया है। मौसम विभाग ने दस से बारह अप्रैल तक इस अवधि के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया था। अब 13 और 14 अप्रैल के लिए बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी सहित आठ जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों के लिए विशेषकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, 13 और 14 अप्रैल के लिए उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिंह ने कहा कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

यह भी पढ़े- ऋतु खंडूडी ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ कार्यकारी समिति के सदस्य के तौर पर प्रतिभाग किया

ओलावृष्टि से खुले में रहने वाले मवेशी चोटिल हो सकते हैं। उन्होंने काश्तकारों को खेत में रखी कटी फसल सुरक्षित स्थानों में रख लेने को कहा है। उनके मुताबिक, 12 की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जएगा।देहरादून में 37 डिग्री तापमान देहरादून में सोमवार को 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

More From Author

ऋतु खंडूडी ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ कार्यकारी समिति के सदस्य के तौर पर प्रतिभाग किया

देहरादून में Petrol-Diesel के दामों में आज फिर आया उछाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *