Weather Update:

Weather Update:तपती धूप से मिलेगी राहत, जानिए कब बदलेगा सभी शहरों के मौसम का मिजाज

Weather Update: उत्तर भारत के मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली है। बीती रात कई इलाकों में धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और बारिश ने दस्तक दी, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। साथ ही, मंगलवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है।

IMD ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई जगहों पर आंधी-तूफान, तेज हवाएं और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी

मंगलवार सुबह जारी अपडेट में मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे पहले बीती रात नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, गुरुग्राम, बहादुरगढ़ और मानेसर में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश देखने को मिली।

उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी असर

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के शामली, बागपत, मोदीनगर, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं, हरियाणा के कैथल, असंध, झज्जर और पलवल में भी मौसम खराब रह सकता है। राजस्थान के भिवाड़ी, भरतपुर और धौलपुर में धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के कई जिलों नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 28 और 29 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

पंजाब-हरियाणा में थंडरस्क्वाल का खतरा

पंजाब और हरियाणा में 28 और 29 अप्रैल को ‘थंडरस्क्वाल’ यानी तेज आंधी-तूफान आने की आशंका है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों सिक्किम, पश्चिम बंगाल और अन्य इलाकों में पूरे सप्ताह भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

28 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 29 अप्रैल को भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि 30 अप्रैल को भी मौसम सुहावना बना रह सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

इन राज्यों में कब होगी बारिश

  • जम्मू-कश्मीर: 27 से 29 अप्रैल
  • हिमाचल प्रदेश: 28 से 30 अप्रैल
  • पंजाब-हरियाणा: 27 से 30 अप्रैल
  • उत्तर प्रदेश: 28 अप्रैल से 2 मई
  • पूर्वी राजस्थान: 28 अप्रैल से 3 मई

पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। साथ ही, कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

Read more:- Weather Forecast: लू से मिलेगी राहत, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

More From Author

Faridabad Crime News

Faridabad Crime News: ममता हुई शर्मसार, आर्थिक तंगी में मां ने ली मासूम की जान!

Baghpat News

Baghpat News: जिस दिन घर में गूंज रही थी पुलिस भर्ती की खुशियां, उसी दिन तिरंगे में लिपटकर लौटा छोटे बेटे का शव