Baghpat News

Baghpat News: जिस दिन घर में गूंज रही थी पुलिस भर्ती की खुशियां, उसी दिन तिरंगे में लिपटकर लौटा छोटे बेटे का शव

Baghpat News : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ ख़ुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया. ऐसा तब हुआ जब एक बेटा उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुआ, वहीं दूसरे बेटे ने देश सेवा करते हुए अपनी जान गंवा दी। जिसके बाद पूरे इलाके में खुशी का माहौल मातम में बदल गया. क्या है पूरी खबर, आइए समझाते हैं:-

अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हादसा

छपरौली क्षेत्र के लूम्ब गांव निवासी अग्निवीर सोहित चौहान की अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब रविवार को आए बर्फीले तूफान में एक पेड़ गिर पड़ा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पूरा गांव शोक में डूब गया।

2023 में सेना में हुए थे भर्ती

सोहित चौहान वर्ष 2023 में अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना की 3 ग्रेनेडियर यूनिट में भर्ती हुए थे। वह परिवार के सबसे छोटे सदस्य थे। परिवार में माता-पिता, बड़ा भाई और एक बहन हैं।

एक ही दिन भाई की परेड, छोटे भाई की मौत

जिस दिन सोहित की मौत हुई, उसी दिन उनके बड़े भाई मोहित चौहान की उत्तर प्रदेश पुलिस में पासिंग आउट परेड थी। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन जैसे ही सोहित की मौत की खबर आई, खुशियां मातम में बदल गईं। सोमवार को जब सोहित का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। हर आंख नम थी और ‘सोहित चौहान अमर रहें’ के नारे गूंज उठे। सेना के जवानों ने सोहित चौहान को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और सलामी देकर उन्हें विदा किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

घटना के बाद कई जनप्रतिनिधि गांव पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। सभी ने जवान की शहादत को सलाम किया और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Read more:- Giridih Food Poisoning: गिरिडीह में गोलगप्पे बने जानलेवा, फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

More From Author

Weather Update:

Weather Update:तपती धूप से मिलेगी राहत, जानिए कब बदलेगा सभी शहरों के मौसम का मिजाज

Shambhu Railway Track Blast

Shambhu Railway Track Blast :पटियाला में शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक के पास धमाका, एक व्यक्ति की मौत