Weather अपडेट: 17 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Weather Update: Weather will remain like this till February 17

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है उत्तर पश्चिमी हवाएं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ से टकराने के बाद पूरे राज्य में पहुंच रही हैं। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान के अनुसार 15 फरवरी के बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही गर्मी का एहसास शुरू हो जाएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 17 फरवरी तक राज्य भर में मौसम शुष्क रहेगा यानी बारिश के आसार नहीं है ।रविवार को राजधानी दून में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री था। अधिकतम तापमान के 26 डिग्री पहुंच जाने के चलते लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन, रविवार को एक बार फिर लोग ठंड से ठिठुर गए।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के चलते राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंडक का असर दिखाई देगा। लेकिन, 15 फरवरी के बाद दक्षिण पश्चिम की हवाओं की दस्तक से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में मैदान के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में आसमान साफ रहेगा लेकिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास बने रहने के की संभावना है।

More From Author

शरदीय कांवड़ ट्रैफिक प्लान, इन क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध

देहरादून:- अब 18 की उम्र होते ही घर आ जाएगा वोटर कार्ड, कसरत तेज