भारतीय वायु सेना की महिला फाइटर पायलट विदेश में करेगें युद्धाभ्यास

बता दें कि भारतीय वायु सेना की महिला फाइटर पायलट पहली बार देश के बाहर होने वाले युद्धाभ्यास में भाग लेंगी। वह जापान में होने वाले युद्धाभ्यास में भारतीय दल का हिस्सा होंगी।

इससे पहले फ्रांसीसी वायु सेना के अलावा भारत आने वाली विदेशी सेनाओं के दलों के साथ इन महिला पायलटों ने युद्धाभ्यास में भाग लिया है।

तो वही जानकारी के मुताबिक, वायुसेना की पहली तीन महिला पायलटों में से एक स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी युद्धाभ्यास में प्रतिभाग करने के लिए जल्द ही जापान रवाना होंगी।

 अवनी SU-30MKI की फाइटर पायलट हैं। अवनी की बैचमेट स्क्वाड्रन लीडर भावना कंड ने SU-30MKI को भारतीय हथियारों से लैस सबसे घातक और बेहरतीन प्लेटफार्म करार दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक ‘वीर गार्जियन 2023’ 10 दिवसीय युद्धाभ्यास 16 जनवरी से 26 जनवरी तक ओमिटामा में हयाकुरी एयर बेस और इसके आसपास के हवाई क्षेत्र व सयामा में इरुमा एयर बेस पर आयोजित किया जाएगा।

More From Author

हिमाचल प्रदेश समेत पर्वतीय राज्यों की जलशोधन तकनीक मॉडल पानी को शुद्ध करने के लिए स्लो सैंड फिल्टर और रैपिड सैंड फिल्टर

खिचड़ी मेले के लिए गोरखनाथ मंदिर परिसर तैयार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *