भदोही में Yogi Adityanath ने 1,340 करोड़ से ज्यादा की 112 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के भदोही में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,340 करोड़ रुपये से ज्यादा की 112 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास, कालीन उद्योग, विरासत और रोजगार को लेकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उन्होंने कहा था कि अब तक कालीन उद्योग के लिए पहचाना जाने वाला भदोही जिला मध्यकालीन संत सद्गुरु रविदास जी महाराज के नाम से भी जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपनी आध्यात्मिक साधना के जरिए समाज को एकजुट करने का काम किया

योगी ने कहा कि स्थानीय कालीन उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उन्हें एक बार फिर इस जिले में आने का अवसर मिला है। उन्होंने 112 परियोजनाओं के लिए लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

More From Author

UP राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम..

सात अक्टूबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पात्रों को योजनाओं से जोड़ें : रेखा आर्या

LIVE देखने के लिए टैप करें