उत्तराखंड में मानसून को लेकर अलर्ट
उत्तराखंड में मानसून खुलकर बरस रहा है, प्रदेश में मानसूनी बरसात ने कहर बरपा रखा है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मानसूनी बरसात से एक ओर जहां भूस्खलन जैसी आपदाओं की घंटी बज चुकी है तो वहीं, प्रदेश के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो जाने के बाद सड़कें तालाब का रुप ले रही हैं। वहीं इस समय उत्तराखंड में विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा भी संचालित है, ऐसे में चारधान जाने वाले मार्गों पर भी फिसलन और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसके अतिरिक्त भारी बारिश के कारण प्रदेश के मैदानी इलाकों में नदियां, बरसाती नाले उफान पर हैं जो कि आवाजाही को भी प्रभावित कर रहे हैं। लिहाजा प्रशासन ने आमजन से अपील करी है कि मानसून सत्र में अनावश्यक यात्रा करने से बचें, वहीं आवश्यक्ता पड़ने पर भी मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान की जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं। राजधानी दून में भी भारी बारिश का दौर जारी है लिहाजा राजधानी में बरसाती नाले भरकर उमड़ रह हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेशभर में बारिश होने की संभावना है।
जानिए मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड में मानसून अपनी पूर्ण शक्ति से बरस रहा है, ऐसी स्थिति में मौसम का मिजाज निरंतर समयानुसार बदल रहा है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज बुधवार को भी उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने के आसार हैं। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के नैनीताल, चमोली और बागेश्वर इन जिलों के अधिकांश स्थानों मे भारी से भी अधिक भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए विशेष अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,ऊधमसिंहनगर और चंपावत इन जिलों के कुछ स्थानों पर आकाशीय चमक व गरजन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होने के भी आसार हैं, जिसको लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। जबकि इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य स्थानों में भी कहीं कहीं बारिश होने की संभावना स्पष्ट करी गई है।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

