दूल्हे का रंग देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार

यूपी के इटावा में दुल्हन द्वारा शादी तोड़ने का नया मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने शादी से इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि दूल्हे का रंग काला था और उम्र में उससे दोगुना बड़ा था. दुल्हन का आरोप है कि शादी तय करने से पहले जिस लड़के की फोटो दिखाई थी दूल्हा वो नहीं था. जिसकी वजह से दुल्हन ने शादी तोड़ दी.

ये मामला भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नगला बाग कुसना का है. बताया जा रहा है कि दूल्हा शादी करने बारात लेकर पहुंचा था. शादी से पहले तिलकोत्सव की रस्म निभाने की तैयारियां चल रही थी. इसी बीच दुल्हन बनी नीतू की नजर दूल्हे पर पड़ गई. दूल्हा न सिर्फ उससे दोगुनी उम्र का था बल्कि उसका काला रंग देखकर दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दिया और भरी बारात के सामने उससे शादी करने से इनकार कर दिया.

लड़की की मां मीना देवी ने बताया कि उसके परिजनो ने कभी दूल्हे को नही दिखाया था और मिलने की बात कही तो एक सुंदर फोटो दिखाकर लड़का बाहर नौकरी कर रहा कहकर टाल-मटोल कर देते थे.

More From Author

अल्मोड़ा: मां ने अपने ही 3 माह के मासूम को मारने की कोशिश

अमरनाथ गुफा में बादल फटा, 16 तीर्थयात्रियों की मौत 40 लोग लापता ,मोदी शाह ने ली हालात की जानकारी