Teacher की विदाई पर फूट-फूट कर रो पड़े बच्चे, शिक्षक भावुक होकर बोला,देखिए VIDEO

उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के स्कूल में शिक्षक के ट्रांसफर होने पर छात्र भावुक हो गए.विदाई समारोह में छात्र उनसे लिपटकर रोने लगे. शिक्षक और छात्रों के बीच के इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कानपुर के रहने वाले शिवेंद्र सिंह बघेल (शिक्षक) लगभग चार साल इस स्कूल में कार्यरत रहे. उनका कार्यकाल 7 सितंबर 2018 से 12 जुलाई 2022 तक रहा. इस दौरान उनका स्कूल के बच्चों और दूसरे शिक्षकों से बहुत जुड़ाव हो गया. अब उनका दूसरे जिले में ट्रांसफर हो गया.

शिवेंद्र सिंह ने बताया कि अपने इस कार्यकाल के दौरान मैंने कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को पढ़ाया और उनके साथ मस्ती भी की जब मैं यहां आया था तो यही उम्मीद लेकर आया था कि बच्चों को अच्छे से पढ़ाऊंगा और जितना हो सका हमने किया भी. शायद इसी वजह से बच्चों से इतना प्यार मिला है. और यही मेरी कमाई है ।

 

More From Author

लखनऊ लुलु मॉल में नमाज पढ़ने पर FIR, हिंदू महासभा ने किया था विरोध

स्वतंत्रता दिवस को लेकर यूपी सरकार का बड़ा फैसला ,स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टी नहीं