पुलिस का श्रीकांत त्यागी पर बड़ा एक्शन, योगी का बुलडोजर चला श्रीकांत के अवैध निर्माण पर

उत्तर प्रदेश के नोएडा में महिला को गाली देने वाला गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी अभी तक फरार है। पुलिस  श्रीकांत त्यागी को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी  को पकड़ने के लिए 8 टीमें बनाई हैं। नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार का कहना है कि श्रीकांत त्यागी  को पुलिस लगातार ढूंढ रही रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। श्रीकांत त्यागी पर कार्यवाही करते हुए उसके घर पर  बुलडोजर चला है। इस मामले में थाना प्रभारी पर भी गाज गिरी  है। लापरवाही के चलते फेस 2 थाने से सुजीत उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को श्रीकांत त्यागी की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। त्यागी की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के हरिद्वार में मिला है।

More From Author

ससंद में आज वैंकैया नायडू को दी जाएगी विदाई, प्रधानमंत्री के भाषण से राज्यसभा में होगी शुरुआत

अब दुकानदार को मिठाई के साथ डब्बा तौलना पड़ेगा मंहगा, देना होगा 5 हजार रूपये का जुर्माना