सीएम योगी का रक्षाबंधन पर महिलाओं को खास तोहफा, प्रदेश में जल्द ही महिलाओं के लिए यात्रा होगी फ्री

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को खास तोहफा देने जा रहे हैं। बुधवार को सीएम योगी ने ट्वीट कर ये ऐलान किया कि बुधवार रात 12 बजे के बाद से प्रदेश में सभी महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। ये सुविधा महिलाओं को 12 अगस्त रात 12 बजे तक मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, “उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को अगले 48 घंटे के लिए, सरकारी बसों में आज रात 12 बजे से लेकर 12 अगस्त की रात 12 बजे तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.” इसके अलावा उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, “उत्तर प्रदेश में हम लोग बहुत शीघ्र ही 60 वर्ष से ऊपर की माताओं और बहनों के लिए सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा की व्‍यवस्‍था करने जा रहे हैं.”। अब प्रदेश में 60 साल की उम्र से ज्यादा वाली महिलाएं फ्री में यात्रा कर सकती हैं। अब 60 साल से ऊपर की महिलाओं को बसों में यात्रा के दौरान किराया नहीं देना होगा.

More From Author

प्रदेश में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तरकाशी में भारी बारिश ने मचाई तबाही, पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात