सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा, उत्तराखंड सरकार देगी अंकिता के परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता

देहरादून :  अंकिता भंडारी के परिवार को उत्तराखंड सरकार 25 लाख की आर्थिक सहायता देगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के परिजनों को 25 लाख देने की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दे दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े पर तथ्य को जुटाकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। ये सुनिश्चित किया जाएगा की अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। और पीड़ित परिवार को जल्द ही न्याय मिल सके।

More From Author

लखीमपुरखीरी में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 8 लोगों की मौत

अंकिता हत्याकांड :आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास रख गांधी पार्क मे किया प्रदर्शन ।