सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,आईए जानते है पूरी खबर।

बता दे की अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास आज भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। तो हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। सेना के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। तो वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है। तो दुर्घटना किस वजह से हुई है अभी इसका कारण सामने नहीं आ सका है।

 

 

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह 10 बजे के आसपास हुई। दुर्घटना की सूचना मिलने ही राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची फिर दो गंभीर रूप से घायल पायलटों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।  दोनों पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है।

More From Author

रक्षामंत्री ने जवानों और अधिकारियों संग चमोली में शस्त्र पूजा की ।

 लगातार तेज बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए रावण के पुतले।