प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 : हरियाणा स्टीलर्स V/S तमिल थलाइवाज

प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 के 12वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने तमिल थलाइवाज को लो-स्कोरिंग मुकाबले में 27-22 से हरा दिया।  हरियाणा की यह इस सीजन की लगातार दूसरी जीत है। तो वहीं, थलाइवाज को सीजन की पहली हार मिली है।

पहला हाफ समाप्त होने से ठीक पहले हरियाणा के मनजीत ने एक ही रेड में दो प्वाइंट्स लेते हुए थलाइवाज को ऑल आउट के करीब पहुंचा दिया. 19वें मिनट में थलाइवाज को ऑल आउट करके हरियाणा ने 14-8 से बढ़त ले ली थी. अंतिम मिनट में दो प्वाइंट लेकर थलाइवाज ने हाफ तक हरियाणा की बढ़त को कम कर दिया, पहले हाफ में दोनों टीमों ने छह-छह टैकल प्वाइंट्स लिए थे।

दूसरे हाफ में दिखा डिफेंडर्स का जलवा ।


दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने गजब का डिफेंस दिखाया। दोनों ओर के डिफेंडर्स ने लगातार प्वाइंट बनाए। मनजीत इकलौते रेडर जिन्होंने पांच या उससे अधिक रेड प्वाइंट हासिल किए। तो थलाइवाज के सभी रेडर्स मिलकर केवल सात रेड प्वाइंट ले सके।

 

 

 

More From Author

 मंत्रिमंडल की बैठक में 26 अहम फैसले,जानते है पूरी खबर।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 9- तेलुगु टाइटंस ने पटना पाइरेट्स को हराकर दर्ज की पहली जीत।