उत्तराखंड लोक सेवा आयोग आज करेगा कनिष्ठ सहायकों की भर्ती का विज्ञापन जारी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग आज कनिष्ठ सहायकों की भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा।

आयोग  सचिव जीएस रावत ने बताया कि कनिष्ठ सहायक के 519 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि बुधवार को यह भर्ती निकाली जाएगी। इसके लिए भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होगी।इसके तहत विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए परीक्षा अगले साल पांच मार्च को प्रस्तावित है।

More From Author

हेमवती नदंन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह आज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  गीडा दिवस पर 504 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेगें शिलान्यास