अब प्रदेशभर में बढ़ने लगी ठंड

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब प्रदेशभर में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और शाम लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, बदरीनाथ धाम में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

रात के समय यहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है। वहीं, ठंडके चलते धाम के पास बहने वाली ऋषि गंगा पूरी तरह जम चुकी है। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं।

बदरीनाथ धाम के पास बहने वाली ऋषि गंगा का पानी पहाड़ी पर ही जम गया है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम में ठंडक आ गई है।

बता दें कि शीतकाल में दिसंबर से मई माह तक बदरीनाथ धाम बर्फ के आगोश में रहता है। दिसंबर से फरवरी तक धाम से हनुमान चट्टी  10 किमी तक बर्फ जम जाती है।

More From Author

आर्मी कैडेट कॉलेज के 69 कैडेट हुए ग्रेजुएट जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री दी गई

डीएलएड को शिक्षक भर्ती में शामिल किया तो 60 से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति रद्द,जानते है पूरी खबर