जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के हॉस्टल में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के हॉस्टल में बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्रों के दो गुट भिड़ गए। दोनों ओर से लात-घूंसे चले। और करीब 12 छात्रों के घायल होने की सूचना है

बीटेक तृतीय वर्ष के छात्रों की ओर से फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आधी रात छात्रों के एक गुट ने बिल्डिंग की बत्ती बंद कर दूसरे गुट के छात्रों के कमरे में जाकर मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान छात्रावास में लगभग एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। मारपीट में कई छात्रों के मुंह, नाक और सिर में चोटें आई हैं। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने विभाग को जानकारी देकर तत्काल अन्य सुरक्षा कर्मियों को भेजने के लिए कहा।

जब तक सुरक्षा कर्मियों पहुचें तब तक छात्र अपने-अपने कमरों में लौट चुके थे। बुधवार सुबह 10 बजे अधिष्ठात्री प्रौद्योगिकी महाविद्यालय डॉ. अलकनंदा अशोक ने छात्रावास पहुंचकर मामले की जानकारी ली। साथ ही छात्रों के कमरों की तलाशी लेकर मारपीट में शामिल छात्रों को चिह्नित किया।

More From Author

तीन दिवसीय वाराणसी दौरे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारम

हिमाचल प्रदेश सैनिक स्कूल का शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 6 कक्षा के लिए लिखित परीक्षा 8 जनवरी को होगी