नीती घाटी की टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन हली तस्वीर आई सामने

भारत-चीन सीमा पर स्थित नीती घाटी की टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन होने लगे हैं। बता दें कि यहां बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें गुफा में बर्फ से शिवलिंग का आकार उभरा हुआ है।

तो जोशीमठ-मलारी हाईवे पर नीती गांव के समीप तीन किलोमीटर की पैदल दूरी पर टिम्मरसैंण गुफा स्थित है और यहां दिसंबर से मार्च माह तक गुफा में बाबा बर्फानी  के दर्शन होते हैं। यहां बाबा बर्फानी शिवलिंग के आकार में उभरते है। टिम्मरसैंण गुफा में भी बाबा बर्फानी अपने प्राकृतिक स्वरूप में दिखने लगे हैं।

बता दें कि सरकार की ओर से वर्ष 2019 में भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शन कराने की योजना बनाई थी लेकिन लगातार मौसम व सड़क मार्ग बंद होने से यहां तक यात्रा संचालित नहीं हो पाई।


More From Author

हिमाचल प्रदेश- ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के सामाजिक सर्वेक्षण का कार्य एसआर एशिया कंपनी के हाथ में

भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कांग्रेस देशभर में 26 जनवरी 2023 से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की करेगी शुरुआत