मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरगति को प्राप्त हुए सेना जवानों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सेना के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने जनपद मुजफ्फरनगर निवासी सेना के जवान लोकेश कुमार, जनपद उन्नाव निवासी सेना के जवान श्याम सिंह यादव, जनपद एटा निवासी सेना के जवान भूपेन्द्र सिंह तथा जनपद ललितपुर निवासी सेना के जवान चरन सिंह के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शहीद सैनिकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने इन शहीदों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा शहीद लोकेश कुमार, श्याम सिंह यादव, भूपेन्द्र सिंह तथा चरन सिंह के नाम पर उनके जनपद की एक सड़क का नामकरण करने की भी घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहीद सैनिकों का अन्तिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शहीद सैनिकों के अन्तिम संस्कार में राज्य सरकार के मंत्रीगण सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि देंगे।

More From Author

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव व परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ चार्जशीट होगी दाखिल

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सभी अधिकारियों लिए मास्क पहनना अनिवार्य