ऋषभ पंत 48 घंटे बाद मैक्स अस्पताल के आईसीयू से बाहर अब अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत 48 घंटे बाद मैक्स अस्पताल के आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

बता दें कि पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम चौबीसों घंटे उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है, लेकिन इस बीच ऋषभ के परिजनों के साथ ही डॉक्टरों ने गहरी चिंता जताई है।ऋषभ का हालचाल जानने के लिए अस्पताल में लोगों के आने जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसमें वीआईपी सहित कई लोग शामिल हैं, जिससे ऋषभ को आराम नहीं मिल पा रहा है।

तो डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें आराम की सख्त जरूरत हैं, लेकिन लगातार उनसे मिलने के लिए कोई न कोई आ रहा है।
डॉक्टरों के साथ ही ऋषभ के परिजनों ने भी सभी से ऋषभ को आराम दिए जाने की अपील की है।

More From Author

हिमाचल प्रदेश के मनाली जिले में विंटर कार्निवाल का आगाज

प्रदेशवासियों को मिली 87 जिम और 7 पार्कों की सौगात