उत्तराखंड में बेरोजगारी दर बढी वंबर में 1.2 फीसदी दिसंबर में 4.2 फीसदी

उत्तराखंड में बेरोजगारी बढती जा रही है। नवंबर की तुलना में दिसंबर में राज्य की बेरोजगारी दर में तीन फीसदी का इजाफा हुआ है। बता दें कि राज्य में बेरोजगारी दर नवंबर में 1.2 फीसदी थी, जो दिसंबर में 4.2 फीसदी पहुंच गई।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी ने हाल ही में बेरोजगारी दर के आंकड़ों में खुलासा हुआ है।आंकड़ों के मुताबिक, सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में उत्तराखंड देश में नौंवे स्थान पर है। सबसे कम बेरोजगारी दर उड़ीसा की 0.9 फीसदी और सबसे अधिक हरियाणा की (37.4 फीसदी)  है।

 

आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में वर्ष 2022 के दौरान सबसे कम बेरोजगारी दर सितंबर में 0.5 प्रतिशत रही। जबकि सबसे अधिक जून में 8.7 प्रतिशत आंकी गई।

More From Author

भारत जोड़ो यात्रा का आज यूपी में दूसरा दिन राहुल गांधी की झलक पाने को बेताब रहे लोग

मौसम के बदले मिजाज के साथ गंगोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में बर्फबारी