JE/AE: SIT arrested three accused with a reward of Rs 50,000
आरोपियों ने अभ्यर्थियों को किराए के घर में एकत्रित कर उपलब्ध कराया था पेपर
गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या पहुंची 09
पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त राजपाल को लिया था रिमांड पर, हुए कई खुलासे
हरिद्वार। जेई/एई भर्ती परीक्षा घपले में हरिद्वार के कनखल थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना कर रही एसआईटी टीम ने 50 हजार के इनामी सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने इनामी अभियुक्त अनुराग पांडे के बैंक खाते/एफडी (लगभग 13 लाख 41 हजार रुपए) फ्रीज की करवाई दी, जिसे अभियुक्त ने अपने और अपनी बहन प्रियदर्शनी के नाम बैंक में एफडी व कैश जमा कराया गया था।
नये सर्किल रेट से प्रदेश के राजस्व में वृद्धि होगी : सुबोध उनियाल
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा मंगलौर के उदाहेड़ी में किराए के मकान में अभ्यर्थियों को एकत्रित कर मोटी रकम लेकर पेपर उपलब्ध कराया गया था।
एसआईटी ने पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त राजपाल को रिमांड में लिया थाए जिसके द्वारा इन्ही अवैध धनराशि से लक्सर स्थित ज्वेलर्स से लगभग 3 लाख 60 हजार की ज्वैलरी खरीदी थी। जीएसटी से बचने के लिए ज्वेलर्स ने अभियुक्त राजपाल को कच्चा बिल दिया था। ज्वेलर्स के विरुद्ध कच्चा बिल देकर जीएसटी चोरी करने के संबद्ध में संबंधित को रिपोर्ट भेज दी गई है।
Job: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में निकली vacancy, जल्द करें अप्लाई
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- अनुराग पांडे उर्फ कुमार अनुराग पुत्र उमेश कुमार निवासी ग्राम सरया पोस्ट डुमरी थाना बासखेड़ी बलिया उत्तर प्रदेश
2- विशु बेनीवाल पुत्र कृष्णपाल निवासी मंडावली मंगलौर हरिद्वार (उक्त अभ्यर्थी भी आयोजित परीक्षा का अभ्यर्थी था)
3- अवनीश उर्फ अश्वनी पुत्र विजेंद्र निवासी नारसन खुर्द मंगलौर
बरामदगी
1- विशु बेनीवाल पुत्र कृष्णपाल निवासी मंडावली मंगलौर हरिद्वार से एक लाख रुपए
2- अवनीश उर्फ अश्वनी पुत्र विजेंद्र निवासी नारसन खुर्द मंगलौर से दो लाख रुपए और शैक्षणिक दस्तावेज

