बड़ी खबर उत्तराखंड: सभी जिलों में होगी महिला होमगार्ड की भर्ती

Big news Uttarakhand: Women home guards will be recruited in all districts

देहरादून- अब उत्तराखंड के सभी जिलों में महिला होमगार्ड की भर्ती की जाएगी होमगार्ड मुख्यालय द्वारा इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड में होमगार्ड भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के सभी जिलों में अब महिला होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। जिसके आदेश भी कहा जा रहा है कि जारी किए गए है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि महिला होमगार्ड को अब कमांडों जैसा तेज तर्रार बनाया जा रहा है।दरअसल अभी तक देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में महिला होमगार्ड की भर्ती की जाती थी। होमगार्ड मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के शेष 10 जिलों में भी महिला होमगार्ड की भर्ती कराने को कहा गया है। भर्ती के बाद महिला होमगार्ड को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से महिला होमगार्डस को (सेल्फ लोडिंग रायफल) एसएलआर चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि महिला जवान भी पुरुष जवानों की बराबरी कर सकें। गौरतलब है कि अभी तक देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में महिला होमगार्ड की भर्ती की जाती थी

More From Author

उत्तराखंड में बोर्ड एग्जाम आज से शुरू , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बच्चों को शुभकामनाएं ।

उत्तराखंड- ऋषभ पंत की कार हादसे वाली जगह फिर हुआ बड़ा हादसा