बड़ी ख़बर उत्तराखंड : यहां बच्चों से मारपीट मामलें में प्रधानाध्यापक सस्पेंड

Big news Uttarakhand: Principal suspended for assaulting children here

रुड़की में विद्यालय में बच्चों से मारपीट करने के मामले में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सस्पेंड किया गया है।

अभिभावकों ने बाल संरक्षण आयोग और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को इस प्रधानाध्यापक की शिकायत की थी,जिसके बाद जांच में मामला सही पाए जाने पर विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

रुड़की ब्लॉक के सोलापुर गाडा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक मोहम्मद मोहसिन के खिलाफ विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने करीब 3 महीने पहले बाल संरक्षण आयोग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बच्चों को पीटने की शिकायत की थी।

साथ ही बताया था कि प्रधानाध्यापक मोहम्मद मोहसिन बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। और छोटे-छोटे बच्चों को बेरहमी से पिटाई करते हैं जिसके बाद पूरे मामले की जांच की गई जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को सस्पेंड किया गया है।

More From Author

प्रथम नार्थ वैली फुटबॉल कप-2023 के समापन कार्यक्रम में पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

उत्तराखंड में मिले कोरोना के 13 नए संक्रमित, केंद्र सरकार ने दिए जांच के निर्देश