जाम में फंसे वाहन पर गिरा पत्थर चालक की मौत

उत्तराखंड : अचानक हुए दर्दनाक हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई है बदरीनाथ हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे वाहन चालक की मौत हो गई है। तेज बारिश के चलते पीपलकोटी के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से जाम लग गया था। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई।

बुधवार शाम को पीपलकोटी से एक किमी आगे तैला घाम पर जाम में फंसी कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जाम के चलते सवारियां बाहर निकल गई थी, लेकिन चालक वाहन में ही बैठा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।

पीपलकोटी चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने बताया कि मृतक की पहचान सुमन फर्स्वाण पुत्र इंदर फर्स्वाण (42 साल) निवासी जखोली रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

More From Author

मेरीनों भेड़ पालन को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही उत्तराखण्ड तथा आस्ट्रेलियन ब्रीडर के मध्य एमओयू

दुःखद उत्तराखंड : यहां सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में कोहराम