बड़ी ख़बर : गुलदार के हमले में महिला की मौत

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ विकासखंड अंतर्गत कोटीसौड़ भड़कोट में आज सुबह गुलदार के हमले से एक महिला की मौत की सूचना मिली है!गुलदार के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ के ग्राम भड़कोट (कोटीसौड़) में आज सुबह 9 बजे घर के नजदीक ही घास लेने गई भागीरथी देवी पत्नी स्व. भूपति प्रसाद नौटियाल को गुलदार ने अपना शिकार बनाया। ग्रामीण महिला को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है।
ग्राम प्रधान शिवराज बिष्ट ने इस घटना की जानकारी दी है !

More From Author

लम्बे समय से गायब शिक्षकों के खिलाफ अमल में लायें ठोस कार्रवाही: डॉ. धन सिंह रावत

Big News : केदारनाथ आपदा के दस वर्ष पूरे, इन वर्षों में देखने को मिलें बहुत बदलाव…