जोशीमठ के पास यहां गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग थे सवार, 1 की मौके पर ही दर्दनाक मौत

जनपद चमोली- जोशीमठ क्षेत्रान्तर्गत सलूड़ में वाहन दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू

चमोली : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दर्दनाक सड़क हादसों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं जोशीमठ से दु:खद खबर सामने आ रही है, जहां जोशीमठ के पास गहरी खाई में ऑटो कार गिर गई। जिसमें पांच लोग सवार थे, एक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

देर रात्रि कोतवाली जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि जोशीमठ से 02 किलोमीटर की दूरी पर एक आल्टो कार खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

इन सूचना पर जोशीमठ से HC महेश ऐठानी के हमराह रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर एक ऑल्टो कार (UK11B2096) अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। कार में 05 लोग सवार थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के बीच 02 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया जबकि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसके शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। इसके अतिरिक्त 02 लोग सामान्य घायल थे जो स्वयं ही बाहर आ गए थे।

घायलों का विवरण

1. सोभन चौहान पुत्र पूरण सिंह चौहान, 26 वर्ष,
2. संदीप चौहान पुत्र धर्म सिंह चौहान, 30 वर्ष
3. सौरभ चौहान पुत्र भरत सिंह, 20 वर्ष (सामान्य घायल)
4. किशोर चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान, 28 वर्ष (सामान्य घायल)

मृतक का विवरण

शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह

सभी कार सवार ग्राम- सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी हैं।

More From Author

धामी सरकार की बड़ी घोषणा, गरीब मेधावियों की एमबीबीएस, एमडी और एमएस की आधी फीस देगी सरकार

हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की तीथि घोषित