लालकुआं। 24 घंटे पूर्व पत्रकार से मारपीट करने के आरोपी स्थानीय चार युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनका चालान कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
शनिवार की रात लगभग 12 बजे कोतवाली चौराहे के समीप जनरल स्टोर की दुकान में पत्रकार मुकेश कुमार से मारपीट करने वाले चार आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने बताया कि कुछ समय पूर्व फेसबुक में चैटिंग के दौरान मुकेश कुमार से उनकी नोकझोंक हो गई थी, रात में वह गौला रोड चौराहे के पास कोल्ड ड्रिंक खरीद रहे थे, तभी दुकान में खड़े मुकेश कुमार से उनका आमना सामना हो गया और आवेश में आकर मारपीट हो गई, इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के अनुसार मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किए गए मनोज मेलकानी, विजय जोशी निवासी राजीव नगर का रोड बिंदुखत्ता, जगदीश सिंह बिष्ट पुराना बिंदुखेड़ा और भूपी उर्फ भूपेंद्र सिंह संजय नगर बिंदुखत्ता को गिरफ्तार कर उनका चालान करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Uttrakhand : लालकुआं के पत्रकार से मारपीट करने के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सबसे ज़्यादा पढ़े गए
Posted in
उत्तराखंड
KHABAR UTTARAKHAND
Posted in
उत्तराखंड
KHABAR UTTARAKHAND
Posted in
उत्तराखंड
khabar uttarakhand
Posted in
उत्तराखंड

