बिग न्यूज़ : नैनबाग क्षेत्र मरोड़ बैंड के पास एक वाहन हुआ खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किए शव बरामद

टिहरी- कल सोमवार को पुलिस चौकी नैनबाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि नैनबाग क्षेत्र मरोड़ बैंड के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 600 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना प्राप्त SDRF टीम मुख्य आरक्षी प्रदीप पंवार के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में 2 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। अत्यधिक रात्रि व दुर्गम मार्ग होने के कारण रात्रि में शवों को निकालना संभव नही हो पाया।

आज पुनः SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुँच बनायी व दोनों शवो को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

गौरतलब है कि उक्त वाहन किआ सोनेट (UK 08 AY 1973) बड़कोट से देहरादून की ओर आ रहा था व मरोड़ बैंड के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मृतकों का विवरण

1. विजय वालिया पुत्र रामचंद्र वालिया उम्र लगभग 53 वर्ष, निवासी – ग्राम सेवला कल पटेल नगर देहरादून

2. पवन कुमार पुत्र रतन सिंह, उम्र 67 वर्ष, निवासी – जगजीतपुर कनखल हरिद्वार।

More From Author

अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 15वीं पुण्यतिथि सैनिक कल्याण मंत्री ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

बड़ी ख़बर : थाना रायवाला पुलिस द्वारा चोरी की बस के साथ 1 अभियुक्त को धर दबोचा