ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा : मंत्री गणेश जोशी

गौरव गुप्ता, हल्द्वानी। हल्द्वानी पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि आगामी 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दौर में आ रहे हैं।

जहां वह जागेश्वर और आदि कैलाश के दर्शन करेंगे तो वहीं पिथौरागढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे साथ ही प्रधानमंत्री लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम में रात्रि विश्राम करेंगे जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान लगाया था, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, और उनके इस दौर से उत्तराखंड के टूरिज्म को भी मजबूती मिलेगी, उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह से लोगों का समर्थन मिल रहा है उससे लग रहा है कि प्रधानमंत्री की इस रैली में अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद पूरे कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही में भारी बढ़ोतरी होगी जिससे यहां की आर्थिकी भी मजबूत होगी इसलिए लोगों में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भारी उत्साह है।

More From Author

बड़ी ख़बर : विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने जताया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार,कहा जो कहा वह किया

बड़ी ख़बर : आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार ने जारी किए कड़े निर्देश