Uttrakhand : नैनीताल-भीमताल बनी नगर पालिका, अधिसूचना जारी

उत्तराखंड : मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने नगर पंचायत भीमताल को नगर पालिका बनाई जाने की अधिसूचना जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि लंबे समय से नगर पंचायत क्षेत्र के विकास एवं सुविधाओं के उन्नयन के लिए क्षेत्र के विस्तारीकरण को लेकर इसे नगर पालिका बनाए जाने को लेकर मांग उठ रही थी,

जिसे पूरा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर पंचायत भीमताल के समस्त क्षेत्र को नगर पालिका का दर्जा देकर अधिसूचना जारी कर दी है। भट्ट ने भीमताल को नगर पालिका बनाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जाताया है।

More From Author

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में केंद्र सरकार

Big News : WII देहरादून में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन