कानपुर मेट्रो कार्य का बढ़ी रफ्तार आज आई चौथी मेट्रो

यूपी के कानपुर मेट्रो ने यात्रा के शीघ्र शुरुवात के लिए कार्य कि रफ्तार को बढ़ा दिया है। कानपुर मेट्रो में प्राथमिक सेक्शन की चौथी मेट्रो ट्रेन की आज गुरूदेव चौराहा स्थित मेट्रो डिपो में अनलोडिंग की गई है।

आत्मनिर्भर भारत कि परिकल्पना के तहत यह ट्रेने गुजरात में वडोदरा के निकट सावली प्लांट में तैयार की गई है। कानपुर मेट्रो की यात्रा सेवा के आरंभ से पूर्व कुल 6 मेट्रो ट्रेन आनी हैं जिनमें से अब तक 4 ट्रेनों का आगमन हो गया है।

यह भी पढें- चंडीगढ़ में दी ओमिक्रोन ने दस्तक

28 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

इससे पूर्व बीते 29 नवंबर को तीसरी मेट्रो ट्रेन कानपुर पहुंची थी। कानपुर के दोनों कॉरिडोर को मिलाकर कुल 39 ट्रेन आयेंगी जिनमें से प्रत्येक ट्रेन में 3-3 कोच होंगे। कानपुर में मेट्रो के आरंभ होने के बाद लोगों को लंबे जाम की समस्या से निजात मिलेगा। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को कानपुर आकर मेट्रो का लोकार्पण करेंगे।

अंजली सजवाण

More From Author

सीएम योगी का गरीबों को निशुल्क राशन देने का बड़ा ऐलान

 शीतकालीन सत्र में कांग्रेस ने महंगाई का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरा