बदरीनाथ धाम के कपाट आज होंगे बंद, जानें समय

बदरीनाथ धाम के कपाट आज होंगे बंद, जानें समय

आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

देहरादून : बदरीनाथ धाम के कपाट आज 3 बजकर 33 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हों जायेंगे। इस दौरान बदरीनाथ मंदिर को फूलो से सजाया गया है। कपाट बंद होने की दौरान बदरीनाथ धाम श्रद्धालु भारी सख्या मे पहुंच रहे हैं।

आज कपाट बंद होने से पूर्व की प्रक्रिया

•श्री बदरीनाथ मंदिर खुलने का समय – प्रात: चार बजे

•महाभिषेक पूजा – साढे चार बजे सुबह से तत्पश्चात बाल भोग तथा दर्शन

• दिन 11 बजे दिन का राज भोग

• दिन 1बजे से शायंकालीन आरतियां।
•रावल जी द्वारा अपराह्न दो बजे लक्ष्मी जी कै गर्भ गृह में विराजमान किया जाना

• लक्ष्मी जी के गर्भ गृह में आने से पूर्व कुबेर जी उद्धव जी का सभा मंडप में आना

• ढाई बजे लगभग से कपाट बंद की प्रक्रिया

भगवान बदरीविशाल को घृत क़ंबल पहनाये जाने के बाद अपराह्न तीन बजकर तैतीस मिनट पर कपाट बंद हो जायेंगे।

More From Author

राजधानी में आईएसबीटी पर इस सड़क को अग्रिम आदेशो तक किया गया बंद

यहां डीजल बसें होंगी बाहर, सिर्फ इन बसों की रहेगी एंट्री, CS ने दिए ये बड़े निर्देश