दु:खद : (उत्तराखंड) यहां BJP नेता की एक्सीडेंट में मौत! शोक की लहर

दु:खद : (उत्तराखंड) यहां BJP नेता की एक्सीडेंट में मौत! शोक की लहर

लाल कुआं से संवाददाता गौरव गुप्ता : लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हल्दूचौड़ भाजपा के महामंत्री पदमपुर देवलिया हल्दूचौड़ निवासी सचिन जोशी का देर रात जूलीकोट स्थित आम पड़ाव के पास कर एक्सीडेंट में मौत हो गई।

40 वर्षीय सचिन जोशी अपने पीछे बूढ़े मां-बाप छोटी-छोटी दो बेटियों जिसमें 6 साल की बड़ी बेटी तथा 4 साल की छोटी बेटी और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ चल बसे वही उनकी मौत से परिवार वह रिश्तेदारों मैं कोहराम मचा है।इधर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उनके असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

वही शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का, ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ,हेमचंद दुर्गापाल,बीडी खोलिया,गोपाल दत्त जोशी, विजय खोलिया,अमित पांडे, मनोज भट्ट,रिंकू पाठक ,भैरव खोलिया, देवकीनंदन पाठक,धर्मानंद खोलिया सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया।

वही इधर कांग्रेस के युवा नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नितिन पंत ने भी भाजपा महांमत्री सचिन जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

More From Author

ब्रेकिंग: हाईकोर्ट ने किए उच्च न्यायिक सेवा के कई जजों के तबादले, देखें …

उत्तर प्रदेश में हुए IAS ट्रांसफर..