नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया 1.25 लाख का अंशदान, की ये अपील


नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया 1.25 लाख का अंशदान, की ये अपील
CM ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 1.25 लाख, प्रदेशवासियों से कर दी इस बात की अपील

पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.25 लाख रुपए का अंशदान किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में 1 लाख 25 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया.

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों, समाज के समृद्ध एवं समर्थ लोगों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक राशि दान करें ताकि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक मदद की जा सके.

बता दें कि बिहार में मुख्यमंत्री राहत कोष की स्थापना वर्ष 1971 में की गई थी ताकि आपदा की स्थिति में संकटग्रस्‍त लोगों की मदद की जा सके. मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा होने वाले धनराशि का उपयोग मुख्‍य रूप से बाढ़, भूकंप, चक्रवात की स्थिति में पीड़ितों की मदद के लिए किया जाता है.

इतना ही नहीं, यदि प्रदेश के किसी जरूरतमंद नागरिक को किडनी ट्रांसप्‍लांट, कैंसर या दिल की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए पैसे की जरूरत पड़े, तो इस स्थिति में भी मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता प्रदान की जाती है.

More From Author

इन्वेस्टर्स समिट से देवभूमि को मिलेगी ओधोगिक उड़ान, उत्तराखंड में निवेश का मतलब निवेशक बनाये अपनी कर्मभूमि

Aiims News…योग, आयुर्वेद एवं यज्ञ को बनाये जीवन का हिस्सा