VVIP दौरे को लेकर हरिद्वार पहुंचे DGP अभिनव कुमार, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को परखा 

VVIP दौरे को लेकर हरिद्वार पहुंचे DGP अभिनव कुमार, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को परखा

हरिद्वार : महामहिम उपराष्ट्रपति भारत के आगामी जनपद हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को परखने के लिए आज अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करण सिंह नगन्याल एवं अन्य अधिकारियों के साथ हरिद्वार पहुंचे।

महत्वपूर्ण स्थानों का स्थलीय निरीक्षण एवं रुट व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरान्त जनपदीय अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूरी हों और लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।

सुरक्षा दलों को तैयार करने के निर्देश दिए और सभी पहलुओं को ध्यानपूर्वक देखने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। बैठक में एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल, कमांडेंट 40 पीएससी पीके राय सहित जनपद के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

इम्बेलिश मिसेज इंडिया में प्रतिभाग कर पूरा कर रही बचपन का सपना

खेलने से स्वस्थ्य शरीर के साथ होता है स्वस्थ्य मन का निर्माण-रेखा आर्या