सीएम योगी फर्रुखाबाद को देंगे 196.22 करोड़ की सौगात

सीएम योगी आदित्य नाथ आज फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान में कुल 196.22 करोड़ की विकास कार्यों का उघ्दाटन और शिलान्यास करेंगे और फिर वह जनसभा को संबोधित करेंगे जहां पर उनके स्वागत के लिए भव्य मंच तैयार किया गया है जहां सीएम की जनसभा को सुनने के लिए लोगों की भीड़ यहां पर पहुंच चुकी है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी लोकार्पण सूची में सिंचाई विभाग की ओर से अलादादपुर भटौली व कड़क्का में 1.74 करोड़  पथरामऊ मंतपुरा  और कैरई में 1.14 करोड़ कोलासोता वजीरपुर मैकलपुर आदि गांवों में 3.87 करोड़ से बने परकोपाइन स्पर को शामिल किया गया है। इसके अलावा जलनिगम की कायमगंज में 6.09 करोड़ व फर्रुखाबाद में 28.72 करोड़ से पेयजल व्यवस्था परियोजनाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम हरीश रावत आज उत्तराखंडियत अभियान का करेंगे शुभारंभ

वहीं 65.33 करोड़ की 74 परियोजनाओं को शिलान्यास की सूची में रखा गया है। इनमें पंचायती राज विभाग ग्राम पंचायतों में 19.19 करोड़ की लागत से प्रस्तावित नाली-सोकपिट निर्माण पुलिस विभाग ने थाना अमृतपुर के अंतर्गत 3.34 करोड़ से नवीन पुलिस चौकी, 7.82 करोड़ से पुलिस लाइन में 150 पुलिस कर्मियों का हास्टल केंद्रीय कारागार में 4.72 करोड़ से सर्किल वाल को शामिल किया गया है।

आरती राणा

More From Author

दो बदमाशों ने हाथापाई में सिपाई को किया घायल

हरिद्वार जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकिशोर हुए भाजपा में शामिल