चेन्नई में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी

चेन्नई के कई स्थानों पर भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण प्रदेश में तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई साथ ही शहर की सड़कों पर भी पानी भरे होने कि वहज से बीते दिन  शाम के करीब 6 बजे से रात के 8 बजे तक यहां माउंट रोड़ पूनमल्ली रोड़ पर भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा।

अन्ना नागाटो इलाके में वीआर मॉल के छत का एक हिस्सा भी टूटकर गिर गया वहीं भारी बारिश की वजह चेम्ब्रा कम डैम से 1000 क्यूसेट पानी छोड़े जाने के बाद चेन्नई में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस प्रकृतिक कहर के समय में चेन्नई मेट्रो ने यात्रियों को अपने घरों तक सुरक्षित पहुंचाने में सक्षम बनाने के लिए सेवा समय को एक घंटे बढ़ाकर 12 बजे करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें-उत्तर भारत में बदल रहा मौसम का मिजाज

ग्रेटर चेन्नई निगम के आयुक्त गगनदीप सिंह बेदी ने बताया कि चेन्नई में पेड़ गिरने के 27 मामले सामने आए हैं। शहर में भारी बारिश के कारण हुए जलजमाव को दूर करने के लिए 145 से अधिक पंप चल रहे हैं। इससे पहले दोपहर से शुरू होकर शहर और उपनगरों के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने लगी और कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक एमआरसी नगर में सबसे ज्यादा 17.65 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आरती राणा

More From Author

उत्तर भारत में बदल रहा मौसम का मिजाज

हल्द्वानी जनसभा के दौरान पीएम ने थपथपाई सीएम धामी की पीठ