Britain Train Stabbing

Britain Train Stabbing: ब्रिटेन में चलती ट्रेन में चाकू से हमला, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

Britain Train Stabbing ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर में शनिवार शाम एक चलती ट्रेन में चाकू से हमला करने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने ट्रेन को रोककर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 9 की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल, आतंकवाद निरोधी पुलिस भी जांच में सहयोग कर रही है ताकि घटना के पीछे की मंशा का पता लगाया जा सके।

कैम्ब्रिजशायर पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम करीब 7:39 बजे (स्थानीय समयानुसार) ट्रेन में चाकूबाजी की सूचना मिली। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन को हंटिंगडन स्टेशन पर रोका गया, जहां से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया और दो संदिग्धों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि वे ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस (BTP) के साथ मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया

ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने इस भयावह घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर कहा, हंटिंगडन के पास ट्रेन में हुई यह घटना बेहद चिंताजनक है। मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं आपातकालीन सेवाओं के त्वरित प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद देता हूं। लोगों से अपील है कि वे पुलिस की सलाह का पालन करें।’

गृह मंत्री शबाना महमूद का बयान

ब्रिटेन की गृह मंत्री शबाना महमूद ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा, हंटिंगडन में चाकूबाजी की इस घटना के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। दो संदिग्धों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है और मुझे जांच की प्रगति के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है।

फिलहाल पुलिस हमले की वजह और संदिग्धों की पहचान की जांच में जुटी है। इस बीच, पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यात्रियों से संयम बरतने की अपील की गई है।

More From Author

Rajasthan fake invitations

Rajasthan fake invitations: शादी के न्योते से रहें सावधान! राजस्थान में चला ‘वेडिंग ई-इन्वाइट स्कैम’

Beaver Supermoon 2025

Beaver Supermoon 2025: चार नवंबर को दिखेगा साल का सबसे चमकीला सुपरमून, रात को दिन जैसी रोशनी बनेगी